Posts

चंबल के सिनेमाई ग्लैमर से परे क्या हैं असल मुद्दे

'सोन चिड़िया' से लेकर 'पान सिंह तोमर' और चंबल की क़सम' जैसी फ़िल्मों के ज़रिए आपने 'चंबल घाटी' के डकैतों की कहानियां तो ज़रूर देखीं-सुनी होंगी. लेकिन डकैतों के इस सिनेमाई ग्लैमर से परे, चंबल घाटी के रोज़मर्रा में जीवन के झांककर यहां के ज़मीनी चुनावी मुद्दों की पड़ताल करने बीबीसी की टीम चम्बल के कुख्यात बीहड़ों में पहुंची. राजधानी दिल्ली से क़रीब 350 किलोमीटर दूर, हम मध्यप्रदेश के मुरैना ज़िले के बीहड़ों से गुज़र रहे हैं. लगभग दोमंज़िला इमारतों जितनी उंचाई वाले रेतीले पठारों के बीचे से होते हुए टेढ़े मेढ़े रास्ते. बीच बीच में कंटीली जंगली वनस्पतियों के बड़े-बड़े झाड़ जो गुजराती गाड़ियों के बंद शीशों पर 'स्क्रैच' के निशान छोड़ जाते हैं. मुख्य शहर और बीहड़ों से एक घंटे की दूरी पर हमें चम्बल का साफ़ नीला पानी पहली बार नज़र आया. लेकिन मुरैना जिले से गुज़रने वाली यह नदी यहां तक एक लंबा रास्ता तय करके पहुंची है. मूलतः यमुना की मुख्य सहायक नदियों के तौर पर पहचानी जाने वाली चम्बल की शुरुआत विंध्याचल की पहाड़ियों में मऊ शहर के पास से होती है. फिर वहां से...

आईपीएल-12: वानखेड़े में पोलार्ड ने की छक्कों की बरसात

कहने को आईपीएल के टी-20 जैसे छोटे स्वरूप में किसी एक खिलाड़ी की पारी मैच का नक्शा ही बदल देती है, लेकिन जब सामने जीत के लिए 198 रनों जैसा लक्ष्य हो और एक समय चार विकेट 94 रन पर ही गिर जाए वो भी 12 ओवर के बाद तो फिर तो टीम को हार ही नज़र आती है. इसके बावजूद अगर कोई केवल 31 गेंदों पर तीन चौके और 10 छक्के लगाकर मैच ही जीता दे तो उसे चमत्कार ही कहा जा सकता है. बुधवार को वानखेड़े के मैदान में यह सब कर दिखाया मुंबई के किरेन पोलार्ड ने, जिन्होंने अपनी तूफानी और धुंआधार 83 रनों की पारी से अपनी टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी. मुंबई ने किंग्स इलेवन पंजाब के ख़िलाफ़ मैच की आखिरी गेंद पर सात विकेट खोकर जीत हासिल की. जब जीत के लिए एक-एक रन का संघर्ष चल रहा था, तब पूरा वानखेड़े स्टेडियम खड़ा होकर दिल थामे मैच देख रहा था. इस बेहद रोमांचक मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी की दावत पाकर किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 197 रन बनाए. पंजाब के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल ने 64 गेंदों पर छह चौक्के और इतने ही छक्कों की मदद से पूरे 100 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके ...

क्या इंदिरा गांधी का अंतिम संस्कार मुस्लिम रिवाज से किया गया था: फ़ैक्ट चेक

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक पुरानी तस्वीर इस दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है कि इंदिरा गांधी का अंतिम संस्कार मुस्लिम रिवाज के अनुसार किया गया था. सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम और पी वी नरसिम्हा राव भी राहुल और राजीव गांधी के निकट खड़े दिखाई देते हैं. इस तस्वीर को जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उन्होंने लिखा है कि ''इंदिरा गांधी की अंतिम क्रिया के दौरान गांधी परिवार जिस तरह हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा है, उससे ये साफ़ हो जाता है कि उनका असली धर्म क्या है''. रिवर्स इमेज सर्च से पता चलता है कि गांधी परिवार की इस तस्वीर को पहले भी इसी दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता रहा है. हज़ारों लोग इसे फ़ेसबुक पर पोस्ट कर चुके हैं. रिवर्स इमेज सर्च के नतीजे बताते हैं कि इस तस्वीर को सबसे पहले पाकिस्तान के पेशावर में रहने वाले लेखक व राजनेता मोहसिन दावर ने ट्वीट किया था. मोहसिन का ट्वीट इस तस्वीर से जुड़ा सबसे ...

दक्षिण कोरिया: 1600 लोगों के चुपके से बनाए गए थे अश्लील वीडियो

दक्षिण कोरिया के होटलों के कमरे में तकरीबन 1600 लोगों के चुपके से वीडियो बनाने और उसे वेबसाइट को बेचने के आरोप में अब तक चार पुरुषों को गिरफ़्तार किया जा चुका है. इन कैमरों को टीवी, हेयर ड्रायर के होल्डरों और सोकेट में लगाया गया था. इससे ये पुरुष 4.26 लाख रुपये तक कमाते थे. अगर ये लोग दोषी पाए जाते हैं तो इन्हें 10 साल तक की जेल और दो अरब रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. दक्षिण कोरिया में ख़ुफ़िया तरीक़े से अश्लीलता को फ़िल्माने का मामला काफ़ी तेज़ी से फैला था और इसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन भी हुए थे. बीबीसी से बात करते हुए कोरियाई पुलिस ने कहा है कि इन लोगों ने पिछले साल अगस्त में दक्षिण कोरिया के 10 शहरों के 30 अलग-अलग होटलों में 1 एमएम लेंस कैमरा लगाए थे. नवंबर में एक वेबसाइट बनाई गई जो 30 सेकंड तक फ़्री वीडियो दिखाती थी और अगर पूरा वीडियो देखना है तो उसके लिए यूज़र को पैसे देने होते थे. कथित तौर पर इन लोगों ने 803 वीडियो इस पर पोस्ट किए थे और विदेशों में वेबसाइट के सर्वर को आधार बनाकर क़ानून से बचने की कोशिश की थी. पुलिस का कहना है कि 97 लोग इसके लिए पैसा दे रहे थे जिससे ...

Grossoffensive von Scientology mit dem neuen Superzentrum in Basel

Ein Gastbeitrag des Zürcher Sektenexperten Hugo Stamm, Reporter beim " Tages-Anzeiger ", zusammen mit barfi Gestern Abend hat die Scientology Kirche Basel an der Burgfelderstrasse 215 in Basel zu einer Grillparty eingeladen. Gefeiert wurde der "Internationale Freundschaftstag", und auch barfi.ch war dabei. Zu den Hintergründen dieser Aktion und wie das Auftreten der neu anerkannten "religiösen Gemeinschaft" zu deuten ist, gibt der Zürcher Sektenexperte Hugo Stamm Auskunft. Wir sind zu zweit, als wir den grossen Empfangs- und Ausstellungsraum des Scientology-Gebäudes im Iselinquartier betreten, rechnen fest damit, dass wir bestürmt werden, sobald wir den Fuss über die marmorne Schwelle setzen. Dem ist aber nicht so – man begrüsst freundlich, lässt uns dann aber in Ruhe die Ausstellung zum "internationalen Freundschaftstag" im Eingangsbereich entdecken. Zu Beginn spricht man nur, wenn wir Fragen richten an einen der zunächst etwa 8, später dann...

भारत-पाकिस्तान तनाव पर माहिरा ख़ान से लेकर सनम सईद तक बोलीं

पाकिस्तान और भारत में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान में मशहूर अभिनेत्रियों की तरफ़ से भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आई है. बुधवार को एक भारतीय पायलट के पाकिस्तान के क़ब्ज़े में आने के बाद से तनाव और बढ़ गया है. कई सारे पाकिस्तानी टीवी और फ़िल्मी कलाकारों तनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 'ज़िंदगी गुलज़ार है' की किरदार कसफ़ मुर्तज़ा से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सनम सईद ने अपने ट्वीट में कहा है, ''बेगुनाहों की जान लेने की शर्मिंदगी को छुपाने के लिए कोई भी झंडा नाकाफ़ी साबित होता है.'' अभिनेत्री अर्मीना ख़ान ने अपने ट्वीट में 'saynotowar' हैश टैग लगाकर शांति की अपील करते हुए ट्वीट किया है. अर्मीना ने अपने ट्वीट में कहा है, ''रौशनी में शांति की वकालत करना आसान है पर तूफ़ान आता है तो आपके चरित्र, सिद्धांत और मूल्यों की असली परीक्षा होती है.'' अर्मीना ने एक और ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने भारत की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए निशाना साधा है. प्रियंका चोपाड़ा ने 26 फ़रवरी को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्हों...

सेंसेक्स 425 अंक की गिरावट के साथ 36546 पर बंद, टाटा मोटर्स का शेयर 18% लुढ़का

टाटा मोटर्स का शेयर 18% गिरावट के साथ बीएसई पर 151.30 और एनएसई पर 150.15 रुपए पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 29% तक टूट गया था। दिसंबर तिमाही में टाटा मोटर्स को 26,961 करोड़ रुपए का घाटा होने की वजह से शेयर में बिकवाली तेज हुई। कंपनी ने गुरूवार को तिमाही नतीजे घोषित किए थे। विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर को लेकर अनिश्चिचतता के माहौल की वजह से निवेशकों के मन में चिंता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि 1 मार्च से पहले उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की उम्मीद नहीं है। अमेरिका और चीन के बीच पिछले साल शुरू हुआ ट्रेड वॉर फिलहाल थमा हुआ है। लेकिन, 90 दिन की डेडलाइन 1 मार्च को खत्म हो जाएगी। दोनों देशों के बीच वार्ता से अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है। रिलायंस कैपिटल 11%, रिलायंस पावर 10% चढ़ा अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कंपनियों में पिछले दिनों आई तेज गिरावट को लेकर ग्रुप ने शुक्रवार को बयान जारी किया। इससे ग्रुप के शेयरों में तेजी आई। रिलायंस कैपिटल 11%, रिलायंस पावर 10%, आरकॉम 5% और रिलायंस इन्फ्रा 7% बढ़त के साथ बं...