सेंसेक्स 425 अंक की गिरावट के साथ 36546 पर बंद, टाटा मोटर्स का शेयर 18% लुढ़का

टाटा मोटर्स का शेयर 18% गिरावट के साथ बीएसई पर 151.30 और एनएसई पर 150.15 रुपए पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 29% तक टूट गया था। दिसंबर तिमाही में टाटा मोटर्स को 26,961 करोड़ रुपए का घाटा होने की वजह से शेयर में बिकवाली तेज हुई। कंपनी ने गुरूवार को तिमाही नतीजे घोषित किए थे।

विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर को लेकर अनिश्चिचतता के माहौल की वजह से निवेशकों के मन में चिंता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि 1 मार्च से पहले उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की उम्मीद नहीं है।

अमेरिका और चीन के बीच पिछले साल शुरू हुआ ट्रेड वॉर फिलहाल थमा हुआ है। लेकिन, 90 दिन की डेडलाइन 1 मार्च को खत्म हो जाएगी। दोनों देशों के बीच वार्ता से अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है।

रिलायंस कैपिटल 11%, रिलायंस पावर 10% चढ़ा
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कंपनियों में पिछले दिनों आई तेज गिरावट को लेकर ग्रुप ने शुक्रवार को बयान जारी किया। इससे ग्रुप के शेयरों में तेजी आई। रिलायंस कैपिटल 11%, रिलायंस पावर 10%, आरकॉम 5% और रिलायंस इन्फ्रा 7% बढ़त के साथ बंद हुआ।

रिलायंस ग्रुप ने शुक्रवार को कहा कि एल एंड टी और एडेलवाइज ग्रुप की की अवैध गतिविधियों की वजह के रिलायंस की कंपनियों के शेयरों में पिछले दिनों तेज गिरावट आई। इन दोनों ने रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के गिरवी रखे शेयरों की ओपन मार्केट में बिकवाली कर दी।

रिलायंस ग्रुप के मुताबिक कुछ नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों खासकर एल एंड टी फाइनेंस और एडेलवाइज ग्रुप की कुछ कंपनियों ने 4 से 7 फरवरी के बीच 400 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए। इससे रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप 55% घट गया।

वहीं, नाथन कोल्टर-नील की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने पिछले साल 25 नवंबर को अपना आखिरी टी-20 और चार नंवबर को आखिरी वनडे खेला था। पिछली महीने भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में शामिल रहे पीटर सिडल, मिशेल मार्श और बिली स्टैनलेक भारत दौरे के लिए टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में पैट कमिंस एलेक्स कैरे के साथ संयुक्त रूप से उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे। हेजलवुड बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से बाहर हो गए थे। उस समय भी कमिंस ने कैरे के साथ संयुक्त रूप से उप कप्तान की जिम्मेदारी संभाली थी।

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेल सकते हैं स्टॉर्क

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने बताया, ‘दुर्भाग्यवश, स्कैन रिपोर्ट में पता चला है कि कैनबरा में हुए टेस्ट के आखिरी दिन गेंदबाजी करने के दौरान मिशेल स्टॉर्क की लेफ्ट पेक्टोरल मशल यानी छाती के बाईं ओर की मांसपेशी फट गई थी। इसका मतलब है कि वे भारत दौरे के लिए अनुउपलब्ध रहेंगे। हालांकि, हमारी योजना है कि वे मार्च में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलें।’

टीम इस प्रकार है : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, मार्क्स स्टोइनिस, एलेक्स कैरे, पैट कमिंस, नाथन कोल्टर-नील, जो रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, नॉथन लियान, एडम जम्पा, डीऑर्शी शार्ट (शॉन मार्श के कवर के तौर पर)।

Comments

Popular posts from this blog

20 فيلما ينبغي أن يكون على قائمة مشاهداتكم عام 2020

肺炎疫情全球蔓延 中美关系“进了重症监护”

肺炎疫情:美股暴跌一周两次创造历史 “全球熔断潮”波及11国