भारत-पाकिस्तान तनाव पर माहिरा ख़ान से लेकर सनम सईद तक बोलीं

पाकिस्तान और भारत में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान में मशहूर अभिनेत्रियों की तरफ़ से भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आई है.

बुधवार को एक भारतीय पायलट के पाकिस्तान के क़ब्ज़े में आने के बाद से तनाव और बढ़ गया है. कई सारे पाकिस्तानी टीवी और फ़िल्मी कलाकारों तनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

'ज़िंदगी गुलज़ार है' की किरदार कसफ़ मुर्तज़ा से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सनम सईद ने अपने ट्वीट में कहा है, ''बेगुनाहों की जान लेने की शर्मिंदगी को छुपाने के लिए कोई भी झंडा नाकाफ़ी साबित होता है.''

अभिनेत्री अर्मीना ख़ान ने अपने ट्वीट में 'saynotowar' हैश टैग लगाकर शांति की अपील करते हुए ट्वीट किया है. अर्मीना ने अपने ट्वीट में कहा है, ''रौशनी में शांति की वकालत करना आसान है पर तूफ़ान आता है तो आपके चरित्र, सिद्धांत और मूल्यों की असली परीक्षा होती है.''

अर्मीना ने एक और ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने भारत की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए निशाना साधा है. प्रियंका चोपाड़ा ने 26 फ़रवरी को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, ''जय हिन्द, इंडियन आर्म्ड फ़ोर्सेज.''

प्रियंका के इस ट्वीट पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए अर्मीना ने लिखा है, ''क्या!!! यही आप यूनिसेफ़ की गुडविल ऐम्बैस्डर हैं? अगर आप अगली बार शांति की बात करेंगी तो ये इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट सबके पास रहेगा.''

सिंगर हदिक़ा कियानी ने भी दोनों देशों के बीच शांति की अपील की है. हदिका ने लिखा है, ''हमें शांति की ज़रूरत है. हमें अब परिपक्व होने की ज़रूरत है. हम क्यों पीछे जाना चाहते हैं? युद्ध में कुछ भी रोमांचक नहीं है.''

सजल अली ने भी युद्ध को ख़ारिज किया है. सजल ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ''युद्ध दो धर्मों और दो देशों के बीच नहीं होना चाहिए. युद्ध ग़रीबी, अशिक्षा, बेरोज़गारी, बीमारी और आतंकवाद के ख़िलाफ़ होना चाहिए.''

फ़ातिमा भुट्टो ने ट्वीट कर युद्ध की तारीफ़ करने वालों को निशाने पर लिया है. फ़ातिमा ने ट्वीट कर कहा है, ''जो युद्ध की वाहावाही कर रहे हैं उनसे ख़तरनाक कोई नहीं हो सकता.''

फ़ातिमा भुट्टो के ही ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए माहिरा ख़ान ने ट्वीट किया है, ''इससे ख़रनाक कुछ भी नहीं. युद्ध की वाहावाही करने वालों से बड़ा जाहिल कोई नहीं. ऐसे लोगों में सदबुद्धि आए. पाकिस्तान ज़िंदाबाद.''

Comments

Popular posts from this blog

肺炎疫情:日本北海道从防疫典范到重回封锁的教训

肺炎疫情:美股暴跌一周两次创造历史 “全球熔断潮”波及11国

肺炎疫情全球蔓延 中美关系“进了重症监护”